शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- तिलहर, संवाददाता। कई वर्षों से चल रहे कब्रिस्तान के निकास का विवाद कोर्ट के आदेश के बाद समाप्त हो गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश पर निकास के लिए बनाई गई दीवार को तोड़ दिया गया। कच्चा कटरा मोहल्ला के रफीउल्ला ने बताया कि मौजमपुर कब्रिस्तान के निकट उनकी एवं उनके परिवार के लोगों की पुश्तैनी जमीन है। कई वर्ष पहले उनकी जमीन से कुछ लोगों ने कब्रिस्तान का दूसरा निकास बनाने के लिए दीवार खड़ी कर गेट के लिए जगह छोड़ दी थी। इस पर कई बार विवाद हुआ। जमीन के स्वामी सलीम ने बताया कि 1992 से यह विवाद चल रहा है और कई बार कोर्ट में जा चुका है। इसी को लेकर बीते दिनों कोर्ट ने सुनवाई करते हुए रफीउल्ला के पक्ष में आदेश पारित किया। अमीन श्रीधर मिश्रा ने कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। ज...