सिमडेगा, अप्रैल 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। रविवार की दोपहर कोलेबिरा डैम में डूबे एक युवक का शव सोमवार की दोपहर डैम से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से लगभग 27 घंटे के बाद युवक का शव बरामद हुआ। प्रखंड प्रशासन के द्वारा डैम में डूबे युवक की तालाश के लिए रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम कोलेबिरा डैम पहुंची। टीम के पांच घंटे के मशक्कत के बाद डैम के गहरे पानी से युवक का शव बरामद किया गया। युवक का शव बाहर निकालते ही परिजन फुट फुट कर रोने लगे। पूरा माहौल गमगीन हो गया था। विदित है कि सरंगापानी गांव निवासी पृथ्वीराज केरकेटटा रविवार की दोपहर नहाने के क्रम में डैम के गहरे पानी में डूब गया था। पृथ्वीराज मजदूरी का काम करता था। इधर परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.