किशनगंज, अक्टूबर 5 -- किशनगंज। संवाददाता बंगाली समुदाय के द्वारा जिले में सोमवार को लख्खी पूजा मनाया जाएगा। लख्खी पूजा बंगाली समुदाय के द्वारा मनाया जाता है। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पूजा को लेकर श्रद्धालु शनिवार को बाजार में पूजन सामग्री की खरीददारी भी करने लगे थे। यह पूजा विशेषकर नेपालगढ़ कॉलोनी,डुमरिया, लाइन, मिलन पल्ली, रूईधासा आदि मोहल्लों में मनाया जाता है।पूजा में घरों में मां लख्खी की प्रतिमा भी स्थापित की जाती है।इसे लेकर पूजा से जुड़े लोग शुक्रवार से ही अपने घरों की साफ सफाई में जुटे हुए थे। पूजा के दिन महिलाएं सुबह से ही उपवास करती है। प्रसाद के रूप में फल,नारियल का लड्डू, खिचड़ी आदि का भोग लगाया जाता है। पूजा के दिन इन मोहल्लों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। पुरोहित मलय मुखर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद यह पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.