मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- लखौरा, नि स । थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया गांव में शुक्रवार की देर शाम एक महिला की घर में फंदा से लटकने से संदिग्ध मौत हो गई । जिसकी पहचान नवीन कुमार मिश्रा की 40 वर्षीय पत्नी सोनम कुमारी के रूप में हुई । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान व दारोगा अंकित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । साथ ही पुलिस ने मृतका का शव तीयर नदी के किनारे से बरामद कर कब्जे में ले लिया । थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने शनिवार को बताया कि शव का कागजी कार्रवाई पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है । पुलिस टीम के साथ चौकीदार महेश सहनी, बच्चा यादव आदि शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.