लखीसराय, अगस्त 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि दानापुर रेल मंडल के नए डीआरएम मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने शनिवार को पहली बार लखीसराय रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित संवेदकों को फटकार लगाई। डीआरएम के द्वारा सबसे पहले वर्षों पुराने लखीसराय स्टेशन भवन का अवलोकन किया गया। इसके बाद रेलवे पुल, नवनिर्मित स्टेशन भवन, रेलवे क्वार्टर, पार्किंग स्थल, शहीद द्वार के पास से सीढ़ी, तथा नया बाजार की ओर बनने वाले उतरने वाले ढाल समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 15 अगस्त 2025 तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक कई कार्य अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.