भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि नगर परिषद के वार्ड संख्या 28/29 अंतर्गत नया टोला मकुना स्थित शांति कम्पलेक्स गली अष्टघटी, तालाब के दक्षिण दिशा में प्रखंड रामधुनी 24 घंटे के धार्मिक आयोजन के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 1001 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई। शोभायात्रा के आगे नगर परिषद की गाड़ी सड़कों पर जल छिड़काव करते हुए चल रही थी, जिससे मार्ग की शुद्धि और स्वच्छता का संदेश दिया गया। उसके पीछे घोड़े और डीजे की धुनों के बीच मां भक्ति के गीतों के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतार आगे बढ़ रही थी। वातावरण 'जय श्रीराम' और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। रामधुनी कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या मे...