भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि कला, संस्कृति और सिनेमा को समर्पित संस्थान सिनेयात्रा द्वारा 21, 22 और 23 फरवरी को एक विशेष तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लखीसराय संग्रहालय में आयोजित होगा। डीएम मिथिलेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य बिहार की समृद्ध फिल्मी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बिहार की पहली मगही, भोजपुरी और मैथिली फिल्मों के निर्माण से जुड़े रोचक और प्रेरक प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। साथ ही उन ऐतिहासिक फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि दर्शक क्षेत्रीय सिनेमा के प्रारंभिक दौर की झलक देख सकें। आयोजन में सिनेमा प्रेमियों, कला प्रेमियों और विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी रहने की उम्मीद है। इस अवसर पर लखीसराय के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी दंपती डॉ. श्य...