भागलपुर, जुलाई 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। संत निरंकारी मंडल लखीसराय के द्वारा रविवार को नगर भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज डॉ. बलराम भगत ने की, जबकि शिविर का उद्घाटन लखीसराय के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक ऐसी संस्था है, जो सदैव जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहती है। उन्होंने कहा कि मिशन के स्वयंसेवकों द्वारा रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और मानव सेवा को ही सर्वोपरि माना जाता है। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह जीवनदान जैसा पुण्य कार्य है। डॉ. बलराम भगत ने अपने संबोधन में कहा कि "दान कई प्रकार के होते हैं, भूमि दान, अन्न दान, पुत्र दान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.