भागलपुर, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के मुख्य सड़क पर श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय में बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य ने इंटर परीक्षा के दौरान आम लोगों और परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही बरते जाने के कारण परीक्षा अवधि में भी सड़कों पर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री, विशेषकर गिट्टी, गिरा दी गई है। इससे विद्यालय के आसपास की सड़कें संकरी और अव्यवस्थित हो गई हैं, जिसके चलते वाहनों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक सड़क पर मटेरियल गिरा दिया गया है, जिसे समय रहते हटाया नहीं गया। गिट्टी और मलबा सड़क पर फैले रहने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.