भागलपुर, जनवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्रीराम जन्म से पूर्व शृंगी ऋषि द्वारा कराए गए यज्ञ स्थल एवं भगवान राम सहित चारों भाइयों के मुंडन संस्कार से जुड़े पवित्र स्थल श्रृंगी ऋषि धाम में नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अहले सुबह से ही मंदिर परिसर और कुंड में स्नान के लिए कतारबद्ध नजर आए। नववर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं ने आस्था, भक्ति और प्रकृति के बीच समय बिताकर खूब आनंद लिया। श्रृंगी ऋषि धाम पहाड़ी और घने जंगलों के बीच बसा हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ों के बीच स्थित यह प्राचीन मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि शांत वातावरण और मनोरम दृश्य लोगों को मानसिक शांति ...