भागलपुर, नवम्बर 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री शेड की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही थी। ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। प्लेटफॉर्म पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ठंडी हवा में ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा था। कई बार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं ठंड से कांपते हुए दिख जाती हैं। इस समस्या को हिंदुस्तान में प्रकाशित किए जाने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और स्टेशन पर यात्री शेड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म संख्या 1/2 और 3-4 पर नए यात्री शेड के निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। दोनों प्लेटफार्म पर शेड के लिए मजबूत लोहे का फाउंडेशन खड़ा कर दिया गया है और अब जल्द ही इन पर ऊपर का छत लगाया...