भागलपुर, दिसम्बर 10 -- लखीसराय। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्र मंडल कारा लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनके हाल-चाल जाना। डीएम ने कैदियों को अपने आचरण में सुधार लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन में हुई भूल को स्वीकार कर दोबारा ऐसी गलती न दोहराएं, ताकि उन्हें पुनः जेल न आना पड़े। डीएम ने बताया कि कैदियों का व्यवहार बेहतर रहने पर 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर उनकी सजा माफ कर रिहाई का अवसर भी मिलता है। इसलिए सभी कैदियों को अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए और बेहतर दिनचर्या अपनाकर समाज में अच्छा जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.