भागलपुर, नवम्बर 10 -- कजरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में मजदूरों की कमी से खेतों में पककर तैयार धान की फसल कटनी का इंतजार कर रही है। किसान कहते हैं कि अग्रिम भेराइटी की फसल कटनी के अभाव में धीरे- धीरे खराब होने लगी है। हालांकि कुछ गांवों के साधन संपन्न किसानों के पास धान कटनी के लिए आधुनिक साधन उपलब्ध हैं। बावजूद किसानों को मजदूरों की कमी खल रही है। फसल के पक जाने पर भी खेतों में नमी की अधिकता से हार्वेस्टिग करने में परेशानी हो रही है। किसान विजय सिंह, अमित कुमार,ललन महतो आदि ने बताया कि अगर ससमय धान की कटनी नहीं हुई तो निर्धारित समय पर रबी की बोआई संभव नहीं हो पाएगी। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि सरकार को मजदूरों के पलायन रोकने के लिए स्थाई तौर पर रोजगार मुहैया करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। सिर्फ मनरेगा के भरोसे छोड़ देने से पलायन रुक...