भागलपुर, फरवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों को सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत कौआकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पैक्स संचालन, प्रबंधन क्षमता वृद्धि तथा सहकारिता गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। सबसे पहले जिला पदाधिकारी के निर्देशन में एडीएम नीरज कुमार, डीसीओ सुमन कुमारी, बीसीओ अखिलेश कुमार कनौजिया के द्वारा बस को रवाना किया गया। इससे पूर्व सूर्यग्रहा प्रखंड मुख्यालय से कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर सूर्यगढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मधुकर मधुप ने रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पैक्स अध्यक्षों को नवीन कार्यप्रणाली, पारदर्शिता, भंडारण व्यवस्था, धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.