भागलपुर, जनवरी 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित उप डाकघर को मुख्य डाकघर में मर्ज किए जाने की प्रक्रिया के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस फैसले से नाराज पुरानी बाजार और आसपास के इलाकों के नागरिकों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को आवेदन सौंपते हुए उप डाकघर को उसी स्थान पर बनाए रखने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी बाजार क्षेत्र पहले से ही सरकारी संस्थानों की भारी कमी से जूझ रहा है। इस इलाके में एक भी सरकारी बैंक या वित्तीय संस्था मौजूद नहीं है। पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा पुरानी बाजार में संचालित थी, जिसे भी बाद में नया बाजार में मर्ज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कवैया थाना के पास भारतीय स्टेट बैंक की एक और शाखा खोली गई, जिससे पुरानी बाजार क्षे...