भागलपुर, मार्च 10 -- हलसी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरसंडा गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बहियार में एक आम के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान गांव के बर्फी महतो उर्फ अशर्फी महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की ओर जा रहे गांव के बंगाली महतो ने पेड़ पर जलता लाइट देख डर गया। भूत पिचास की आशंका जाहिर कर अन्य ग्रामीण को जानकारी दी। और हिम्मत जुटा सहयोगियों के साथ वापस पेड़ के पास पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वहाँ दुपट्टे के सहारे लटका अमित का शव हवा में झूल रहा था। इसकी सूचना गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को खबर मिलते ही कोहराम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.