भागलपुर, जनवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एक ओर जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लखीसराय में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर नियमों की खुली अनदेखी देखने को मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस ही स्वयं नियम तोड़ते हुए नजर आ रही है। शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रिपल लोडिंग वाहन चलाते हुए फर्राटे भरने की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सड़क सुरक्षा अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े करती हैं। गौरतलब है कि जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर आम नागरिकों से लगातार जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके बावजूद यदि स्वयं पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.