भागलपुर, मार्च 19 -- कजरा। कजरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम नहीं होने के कारण बैंक ग्राहकों को पैसे कैश निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि एक प्राइवेट बैंकों के एटीएम बाजार में लगाया गया है,लेकिन उससे सीमित मात्रा में पैसे की निकासी होती है,जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह लोजपा नेता हेमंत कुमार हिमांशु, शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता व अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली,जदयू नेता अजय मंडल,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,रंजीत पासवान आदि ने जिला प्रशासन से राष्ट्रीय कृत बैंकों के एटीएम लगाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.