भागलपुर, सितम्बर 29 -- कजरा। शारदीय नवरात्र गुरुवार से शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हो गया। नवरात्रे का व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार करते हैं। फलों की डिमांड को देखते हुए बाजार में फल के दाम बढ़ने लगे हैं। केला 60-70 रुपए दर्जन तक बिक रहा है तो सेब 120-140 रुपए किलो तक बिका। फल का कारोबार करने वाले व्यापारियों के अनुसार इस बार नवरात्र में फलों के दाम और भी बढ़ सकते हैं। जो फल होलसेल मंडी में 35 से 50 रुपए किलो के बीच बिका वह फुटकर में 45 से 65 रुपए के बीच बिका। नवरात्र की पूजा में नारियल की भी खेप बाजार में आ चुकी है, इस बार नारियल के दाम होलसेल मंडी में 35 से 50 पीस के हिसाब से बिक रहा है। कई स्थानों पर महानवमी के दिन कन्या पूजन किया जाएगा। इसमें 1 से लेकर 9 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरुप मानते हुए पूजा की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.