भागलपुर, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार के निर्देश पर ऐसे लाभुकों के खिलाफ सघन जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिन्होंने आवास की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है या अधूरा छोड़ रखा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद के नप कर्मियों द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर लाभुकों के आवास स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद स्थिति की गहन जांच की जा रही है तथा मकान निर्माण की प्रगति की तस्वीरें भी ली जा रही हैं, ताकि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा सके। जिन लाभुकों द्वारा अब तक निर्माण कार्य शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.