भागलपुर, सितम्बर 27 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी बीपीएसएम के तहत जिले में कार्यरत आईटी सहायक और कार्यपालक सहायक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के द्वारा डीएम को आवेदन सौंप कर तीन व चार को सामूहिक अवकाश के साथ-साथ 5 से भूख हड़ताल पर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि 3 और 4 अक्टूबर को सभी आईटी व कार्यपालक सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। वहीं, यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 6 अक्टूबर से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी संविदा कर्मियों के मानदेय वृद्धि का आश्वासन दिए जाने के बावजूद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.