भागलपुर, जनवरी 16 -- लखीसराय। जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी 38 वर्षीय रामशखिया देवी, पति सकाळदेव यादव के रूप में की गई है। घटना उस समय हुई जब महिला घर में स्नान करने के बाद गीले कपड़े सुखाने के लिए बाहर डाल रही थी। इसी दौरान कपड़ा घर के पास से गुजर रहे बिजली के नंगे तार से छू गया, जिससे तेज करंट प्रवाहित हो गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद घर के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को फिलहाल खतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.