भागलपुर, जुलाई 25 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खुटहा स्थित बालकिशन सिंह गंगा घाट के समीप शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां झाड़ियों से एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान खुटहा चेतन टोला निवासी चुनचुन सिंह उर्फ चूनमा के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन कुमार गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को जा रहे लोगों ने घाट के समीप झाड़ियों में कुत्तों को भौंकते हुए देखा। संदेहवश जब वे झाड़ियों की ओर बढ़े तो वहां अमन का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। शव की स्थिति काफी भयावह थी। अमन के सिर में गहरे घाव के निशान थे। जिससे प्रथम दृष्टया किसी धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.