भागलपुर, अक्टूबर 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रबी फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए बीज अनुदान का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अब अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम से बीज अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए किसान पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे आधार कार्ड के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे किसानों का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और बाद में उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के तहत गेहूं, मटर, सरसों, मसूर और चना जैसे रबी फसलों के बीज अनुदान दर पर उपलब्ध कराए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.