भागलपुर, फरवरी 7 -- लखीसराय। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व एमएलसी सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। कामेश्वर का निधन दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में हुआ। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि कामेश्वर चौपाल वह शख्स हैं, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली राम शिला रखी थी। उस समय में वह विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक थे। वह बिहार के सुपौल के रहने वाले थे। 1989 में जब राम मंदिर के लिए पहली राम शिला रखी जानी थी, उस वक्त कामेश्वर चौपाल को ही चुना गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.