भागलपुर, जनवरी 16 -- लखीसराय। शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 स्थित लाल बाबा गली में पुलिस ने देर रात शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 37 लीटर देसी महुआ जुली (कच्ची) शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब माफिया मौके से शराब छोड़कर फरार हो गए। कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान एक स्थान से लगभग 25 लीटर और दूसरे स्थान से 11.30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है...