भागलपुर, जनवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। तीन दिवसीय राजकीय किऊल महोत्सव का भव्य आगाज गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान से निकली इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा में 1001 कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, चेंबर अध्यक्ष विकास कुमार, आयोजन समिति के संरक्षक सुबोध कुमार, संयोजक नवल कुमार एवं रविकांत कुमार ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के पश्चात विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को कलश प्रदान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। आयोजन समिति के संरक्षक सह पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एवं संयोजक न...