भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय। हिन्दुस्तान संवाददाता शुक्रवार की देर शाम लखीसराय विद्यापीठ चौक के समीप एक होटल में आयोजित कानू हलवाई समाज की बैठक में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने समाज को एकजुट होकर सत्ता में भागीदारी के लिए हुंकार भरने की अपील किया है। वे आगामी 13 अप्रैल को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित अमर शहीद वंशी साह उर्फ वंशी चाचा शहादत समारोह सह कानु हलवाई अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर निमंत्रण देने शुक्रवार को देर शाम लखीसराय पहुंचे थे। लखीसराय के विद्यापीठ चौक के समीप बड़हिया रोड स्थित सनराइज होटल में आयोजित बैठक में कानु हलवाई समाज के जिले भर के सभी प्रखंडों से आए हुए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार सहित देश भर में कानू हलवाई समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.