भागलपुर, जनवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम स्थित शिवगंगा का डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिवगंगा परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अशोक धाम शिवगंगा की हो रही सफाई एवं नवीकरण का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिवगंगा के जल की स्वच्छता, घाटों की स्थिति, आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई से जुड़े बिंदुओं पर ध्यान दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि धार्मिक महत्व को देखते...