भागलपुर, दिसम्बर 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को प्रभारी सीएस डॉ उमेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सीएचओ का त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। सीएस ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाना है। डीपीसी सुनील शर्मा ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, दवा की उपलब्धता, गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व जांच, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चो को रेफर, बाह्य कक्ष की स्थिति, भव्या पोर्टल पर मरीज का ईलाज, गैर-संचारी एवं संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियां, संस्थागत प्रसव तथा स्वास्थ्य रिपोर्टिंग प्रणाली का विस्तृत समी...