भागलपुर, फरवरी 11 -- कजरा, एक संवाददाता। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में रंगरोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है और मंदिरों को आकर्षक सजावट के साथ दुल्हन की तरह संवारा जा रहा है।चमचमाती रोशनी, रंग-बिरंगी बल्बों और लड़ियों से मंदिर परिसर जगमगाने लगे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। कई स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा रात्रि जागरण और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भक्ति गीतों से समां बा...