भागलपुर, मार्च 20 -- कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कजरा थाना क्षेत्र के नबकाडीह गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र आकाश पासवान पर अपनी पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। लिखित बयान में उसने बताया है कि मेरी पुत्री 11 मार्च को शाम के 4:00 के आसपास घर से बाहर निकली। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। सारी जगह अपने रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों से लड़की के विषय में जानकारी ली,लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में लोगों ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के नबकाडीह गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र आकाश पासवान मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर कर शादी की नीयत से भगाकर लेकर चला गया है। वहीं पीरी बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.