भागलपुर, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में शब-ए-बरात पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसपी अवधेश दीक्षित के स्पष्ट निर्देश पर विगत रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत कुमार चौहान एवं पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी तथा डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने गश्ती दलों की मुस्तैदी, ड्यूटी स्थल पर उपस्थिति, वाहन एवं संचार व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से शब-ए-बरात की रात किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखन...