भागलपुर, फरवरी 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पिपरिया दियारा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय प्रधान विनय कुमार, हब जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी एवं अधिकार मित्र अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशांत कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनयम 2006 के तहत लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित उम्र से पहले शादी करना कानूनी रूप से जुर्म है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.