भागलपुर, जनवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड नंबर 10 से देर रात मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे व गाजे बाजे के साथ निकाले जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रॉली पर बैठा एक युवक शहीद द्वार के पास रेलवे द्वारा लगाए गए गार्टर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केएसएस कॉलेज के पीछे नया टोला, वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.