भागलपुर, फरवरी 2 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। किसानों की ज्वलंत और मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में गठित प्रगतिशील किसान मोर्चा बड़हिया की एक बैठक आज मंगलवार को दिन के 11:00 बजे नगर के मुख्य लोहिया चौक पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान रामस्वारथ सिंह ने बताया कि पूर्व बैठक में संगठन की आधारशिला रखी गई थी, जबकि आज की बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें टालक्षेत्र से ससमय जल निकासी की समस्या, विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने में किसानों को हो रही परेशानियां सहित अन्य जमीनी मुद्दे शामिल हैं। साथ ही बैठक में संगठन के अहम सदस्यों का चयन एवं मनोनयन भी किया जाएगा। वहीं किसान भोली सिंह ने कहा कि परिमार्जन जैसे आवश्यक कार्यों के लिए न सिर्फ किसान बल्कि आम नागरिक भी लगातार कार्यालयों के चक...