भागलपुर, अक्टूबर 5 -- चानन, निज संवाददाता। कुंदर पंचायत के आदिवासी गांव गोवरदाहा कोड़ासी में एतवारी कोड़ा के 45 वर्षीय पुत्र कजरू कोड़ा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने आत्महत्या की वजह गृह कलेश बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गोवरदाहा कोड़ासी निवासी कजरू कोड़ा का पड़ोस की महिला से चक्कर चल रहा था, जिसका विरोध घरवालों द्वारा अक्सर किया जाता था। शनिवार को दिन में किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, उसके बाद सभी लोग काम में व्यस्त हो गए। शाम में सभी लोग खाना खा कर सोने के लिए चले गये। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो देखा की कजरू फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इधर थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमें इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.