भागलपुर, फरवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । शहर के नया बाजार, पुरानी बाजार सहित अन्य इलाकों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को लेकर बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षाओं के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक अभियंता द्वारा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी हाल में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग, पंखे एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन के लिए लगातार बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश में यह भी कहा गया है कि परीक्षा के समय किसी भी प्...