भागलपुर, फरवरी 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ. राकेश कुमार के अध्यक्षता में जिले में बच्चों की स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सरकार शाला का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी के लिए नवजात एवं बाल्यावस्था की बीमारी के प्रबंधन आईएमएनसीआई प्रशिक्षण दिया गया। डीपीसी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नवजात और बच्चों में होने वाली बीमारी का समय पर पहचान, प्रभावी इलाज व समुचित देखभाल सुनिश्चित कर बाल मृत्यु दर में कमी लाना है। प्रशिक्षक के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार एवं सूर्यगढ़ा की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृति कोमल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से आए...