भागलपुर, अगस्त 24 -- चानन, निज संवाददाता। पंचायती राज में शहर की तरह गांवों का विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है, बावजूद इटौन पंचायत के नगरदाड़ टाड़ की तस्वीर धुंधली है। नाला नहीं रहने से हल्की बारिश में भी सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है। आज भी यहां गरीबी दूर से झलकती है। 500 की आबादी वाले इस मुहल्ले में किसी मषीहा की तलाश है। यहां विकास कागजों पर दौड़ रहा है। जमीनी हकीकत की पड़ताल करने पर पता चला कि इन लोगों को अब भी जिल्लत भरी जिंदगी जीना पड़ रहा है। मानसून की बारिश के बाद अब चापाकल से मन माफिक पानी मिलने लगा है। हालांकि सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए वार्ड में लगाया गया नल जल योजना रंग नहीं ला पा रहा है। गांव की महिला आरती देवी, मीना देवी, रीना देवी, मीणा देवी आदि ने बताया कि हर घर नल जल योजना का हाल काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.