अररिया, फरवरी 10 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 उफरौल के पास एनएच 80 पर सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नगर के वार्ड संख्या 25 निवासी मिश्रीलाल महतो के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई। जानकारी अनुसार विक्की कुमार जैतपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसके शरीर में फ्रैक्...