भागलपुर, जनवरी 9 -- लखीसराय। ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान को लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला समाहरणालय के पास जमुई मोड़ चौराहा सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय भी समाज का अभिन्न अंग है और वे आज दरोगा, सिपाही, शिक्षक सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं में कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे आरक्षण, पहचान पत्र और कल्याणकारी योजनाओं की विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.