अररिया, नवम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन 06 एवं 07 दिसंबर 2025 को लखीसराय नगर भवन एवं प्रशासनिक भवन में किया जाएगा। यह आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु वर्ग के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ तथा अन्य योग्य प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। युवा उत्सव में कुल सात विधाओं, वक्तृता, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग (चित्रकला), समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। वक्तृता प्रतियोगिता के लिए भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.