भागलपुर, मार्च 20 -- कजरा। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के स्वर्गीय दिनेश कुमार सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, तो वहीं दूसरे पक्ष के हीरा कुमार सिंह की पत्नी माला देवी द्वारा दिए आवेदन में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक पक्ष के द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह से घायल करने एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष के द्वारा घर में घुसकर जान मारने की नीयत से पिटाई करने की बात कही गई है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि पीरी बाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.