भागलपुर, दिसम्बर 29 -- चानन, निज संवाददाता। चानन इलाके की जर्जर व पुरानी सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण हो रहे हैं। सड़क निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधा होगी। इससे न केवल यात्रा करना आसान होगा, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधिकांश सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के साथ ही जरूरत के मुताबिक पुल -पुलिया का निर्माण कार्य भी जारी है। मलिया नगरदार से मननपुर बाजार होते हुए बसुआचक जाने वाली सड़क हो या फिर एलकेभी नहर से मननपुर बस्ती निमियाटाड़, बन्नु बगीचा से दाढ़ीसीर गांव की ओर जाने वाली सड़क, चुरामन बीघा से एलकेभी नहर मननपुर बस्ती की सड़क पर सब का कायाकल्प किया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.