भागलपुर, अक्टूबर 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लखीसराय जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। शिक्षक संघ के राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेता राजेंद्र साहू, संघ के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार, महासचिव ओमप्रकाश रजक, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संघटक भरत कुमार चंद्रवंशी, शिक्षक रविन्द्र कुमार समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.