भागलपुर, फरवरी 7 -- कजरा, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुधांशु शिक्षण संस्थान क्रिएटिव एजुकेशन, भिड़हा मेदनीचौकी के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, खावा राजपुर के परिसर में दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में आम लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाओं का मुफ्त वितरण किया जाएगा।चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. कुमार विजय सिन्हा (मुख्य सलाहकार व जनरल फिजिशियन), डॉ. सामंत मनीष देव (एमबीबीएस) तथा लोकप्रिय दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर शामिल हैं। आयोजक सुधांशु कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को स्वच्छता, पोषण...