भागलपुर, मार्च 20 -- कजरा। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनयन पर कजरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार एवं अभिनंदन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि राजेश राम एक जुझारू नेता हैं। इनके नेतृत्व में पूरे बिहार में पार्टी एक नया इतिहास रचेगी और उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके मनोनयन पर खास कर युवाओं में काफी हर्ष व्याप्त है। चुनाव के समय लिए गये इस फैसले से शीर्ष नेतृत्व के प्रति पवन कुमार, अभिनंदन कुमार, अभिलेख कुमार झा आदि ने आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.