भागलपुर, नवम्बर 26 -- कजरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रेस के युवा नेता राजीव कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में मक्का की उपज भारी मात्रा में होती है। उद्योग नहीं होने के कारण किसानों को व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों पर मक्का बेच देना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में लगभग 12000 हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है। लगभग 17 लाख हेक्टेयर के आसपास मक्का की उपज होती है। मक्के से कई प्रकार की खाद्य सामग्री का निर्माण होता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह,हेमंत कुमार हिमांशु,रंजीत पासवान,दिलीप चंद्रवंशी, राजकुमार महतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,बाल्मीकि दास आदि ने कहा कि अगर कजरा में मक्का उद्योग की स्थापना हो जाती है तो किसानों को उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.