भागलपुर, फरवरी 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। अलीनगर के इंटर परीक्षा केंद्र प्लस टू जनता हाई स्कूल के नजदीक एन एच 80 एवं स्कूल के गेट के पास अभिभावकों की भीड़ एवं आटो गाड़ियों के सड़क के दोनों किनारे लगे रहने से गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। खासकर परीक्षा भवन में परीक्षार्थियों के जाने तथा निकलने के समय भीड़ अधिक रहने के कारण दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। आटो और टेम्पो गाड़ियां जैसे-तैसे लगी रहती हैं। इससे लखीसराय और सूर्यगढ़ा के अलावा अलीनगर व खर्रा गांव जाने में कठिनाई होती है। इन दोनों गांवों की ओर भी गाड़ियां लगी होती हैं। बालिकाओं का परीक्षा केंद्र होने से अभिभावकों की संख्या अधिक होती है। वहीं केंद्र के नजदीक गाड़ियों का जाम प्रवेश तथा परीक्षा देकर लौटने के पहले भीड़ रहती है। लोगों ने बताया कि गु...